– अपर सांख्यिकीय अधिकारी सहित अन्य विभाग भी करेंगे प्रतिभाग
भरत लाल गोयल,सत्य प्रकाश,पीडि़यू समाचार
–
मथुरा। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास के अनुसार 7वीं आर्थिक गणना-2019 के सर्वेक्षण एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु दिनांक 10 जून सोमवार को मध्यान्ह 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। आर्थिक गणना कार्य कॉमन सर्विस सेन्टर ई-गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लि0 द्वारा लगाये गये प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के माध्यम से किया जायेगा। कार्यशाला में स्वास्थ्य, उद्योग, पंचायतीराज, श्रम, खादी ग्रामोद्योग, सूचना सहकारिता, खाद्य सुरक्षा, एनआईसी, कॉमन सर्विस सेन्टर व सभी अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।






