-2 गंभीर रूप से घायल, कंटेनर का चालक फरार

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
———————————–
मथुरा | शनिवार को कोकिलाधाम में भंडारा कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की होडल कोसी बार्डर पर कार व कंटेनर की भिड़ंत में मौत हो गई | दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है व मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | जानकारी के अनुसार होडल निवासी देवीचरण 32वर्ष, राहुल 22 वर्ष, चंचल 28 वर्ष, मोनू 25 वर्ष और भूरा 11 वर्ष बीते दिन कोकिलाधाम भंडारा करने गए थे, भंडारा के बाद शाम को अपनी ऑल्टो कार से वापस लौट रहे थे |

जेसे ही उनकी कार कोसी होडल बॉर्डर पर पहुंची, तभी सामने से आते कंटेनर ने टक्कर मार दी | इससे कार सवार देवीचरण, राहुल व भूरा की मौके पर ही मौत हो गई | चंचल और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए | मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है | मामले की रिपोर्ट मृतकों के परिजनों ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ कराई है | मौके से चालक फरार हो गया है | पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है |






