MATHURA-राधा वैली में बिल्डिंग का छज्जा गिरा, हादसा टला

-इससे पहले निर्मला ए की गिरी थी छत
पी डी यू समाचार


मथुरा | राधावैली में बिल्डिंग गिरने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होने एमवीडीए से कार्यवाही की मांग की है |
बीते दिन दिव्या सी बहुमंजिला इमारत का छज्जा भरभरा कर गिर गया | गनीमत थी कि उस वक़्त छज्जों के नीचे कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था | घटना से आक्रोशित लोगों ने बिल्डरों को फ़ोन कर सूचना देनी चाही, किंतु उनके फोन नहीं लगे | यहां तक कि सड़क पर बिखरे मलवे को हटाने के लिए निजी कमियों को लगाना पड़ा | कॉलोनी में रहने वालों लोगों ने बताया राधावैली मिट्टी का ढेर बन गया है । बिल्डरों द्वारा
बनाये गए मकानों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों में डर घर कर गया है कि वे यहां रहते हुए कभी भी किसी बड़े हादसे के शिकार हो सकते हैं | उन्होने इस बावत एमवीडीए के अधिकारियों से शिकायत की है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*