पी डी यू समाचार

मथुरा I सौंख थाना क्षेत्र के गाँव रसूल पुर में एक विवाहिता के प्रेम प्रसंग के चलते अगवा करने का मामला सामने आया है |
विवाहिता के पति ने बताया कि उस समय घर पर कोई नहीं था | विवाहिता की बड़ी बहन उसके साथ थी | तभी गाँव के दो लोग बाइक पर आए और उन्होने कहा कि वे उसे अभी घर ले जा रहे हैं | माँ ने किसी काम से बुलाया है | बढ़ी बहन ने बताया कि वे उसके लौटने का इंतज़ार करते रहे, लेकिन जब वह काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो वह उन युवकों के घर पहुंची और शिकायत की तो वहां उनकी मां ने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां कोई नहीं आया है | घर के बार बार चक्कर मत लगाना | पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई | पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय फटकार कर भगा दिया | अब उन्होने सी ओ गोवर्धन कैलाश चंद्र पांडे से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है |






