MATHURA-मैक्स पिकअप व ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

पी डी यू समाचार

मथुरा | थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन- छाता रोड पर मैक्स पिकअप व विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई, जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई | पिकअप गोवर्धन की ओर से जा रहा था | छाता की तरफ से ट्रैक्टर आ रहा था | तभी लापरवाही के कारण दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें मैक्स पिकअप सवार होरी लाल पुत्र पूरन सिंह निवासी पूछरी राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी कलुआ पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया है। होरी लाल और कलुआ दोनों केला खरीदने के लिए मैक्स पिकअप से बाजना के लिए जा रहे थे तभी छाता रोड पर सामने से आते हुए ट्रैक्टर से उनकी मैक्स पिकअप की भिड़ंत हो गई।सूचना गोवर्धन थाना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया वहीं घायल को उपचार के लिए गोवर्धन सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*