– फोर्स मांगने पर की गई थी अभद्रता
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लेखपालो ने तहसील गोवर्धन में बैठक कर स्थानीय पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की | बैठक के दौरान लेखपालों ने लेखपाल एकता के नारे भी नारे भी लगाए |
थाना अध्यक्ष गोवर्धन द्वारा राजस्व निरीक्षक राधाकुण्ड व लेखपालो से अभद्रता की गई थी | एस ओ की तानाशाही से कुपित हो कर लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन दिया |
लेखपाल संघ ने उच्च अधिकारियों से एसओ गोवर्धन के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है | बेठक में थाना अध्यक्ष के खिलाफ किया निन्दा प्रस्ताव भी पास किया गया | बता दें कि
उच्च अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल थानाध्यक्ष के ऑफ़िस फ़ोर्स के लिए गए थे |






