MATHURA-झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास 

– महिला व उसके पति से मारपीट का भी आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ीग स्थित हनुमान जी बगीची के पुजारी पर एक महिला ने झाड़फूंक से इलाज करने के नाम पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता के पति व अन्य परिजनों ने विरोध किया तो मारपीट कर डाली।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बताया कि 10 अप्रैल को उसके पति बीमार होने पर अड़ीग की हनुमान बगीची स्थित पुजारी रामलाल भगत के पास इलाज कराने के लिए ले गए। पुजारी ने रात में आने को कहा। उसने रात्रि में करीब 11 बजे इलाज के नाम पर पति को बाहर बैठा दिया और महिला को कमरे में बंद कर लिया। उसने महिला से आंख में आंख डालने को कहकर बताया कि उसे भूत-प्रेत का साया है। बाद में उसने तीन पर्ची बनाई जिसमें एक पर पत्नी, बहिन और बेटी लिखा। वह कुछ देर बाद संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। वह उसके इरादे को भांप गई और उसके चंगुल से बाहर आई, और गांव चली गई। उसने अपने पति व देवर को घटनाक्रम से अवगत कराया। उसके परिजन गए तो मारपीट कर डाली। उसका एक सोने का कुंडल भी गिर गया है। पीड़िता ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*