FARAH-फरह में अमन के साथ अता की गई नमाज

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | कस्बे मुस्लिम समुदाय द्वारा शांति और अमन के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की गई | नगर पंचायत अध्यक्ष के के पचौरी व अन्य संभ्रांत लोग हाइवे किनारे जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए | नमाज अता करने के बाद जेसे ही नमाजी बाहर निकले, चेयरमेन केके पचौरी ने गले लगकर उनको ईद की बधाई दी | इसके बाद हिंदू मुस्लिमों के घर पहुंचे और देर तक बधाई का सिलसिला चलता रहा | इस मौके पर चेयरमेन श्री पचौरी ने कहा कि ईद शांति और पवित्रता का पर्व है | यह भाईचारे को बढ़ाने त्योहार है | त्योहारों के मर्म को समझना होगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*