MATHURA-18 राज्यों के 1300 गाँवों में सूर्या फ़ाउंडेशन कराएगा योग

– मथुरा जनपद के 90 गाँवों में चलेगा 15 से 21 जून तक योग कार्यक्रम

भरत लाल गोयल,सत्यप्रकाश निगम पीडि़यू समाचार

फरह | सूर्या फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय योग शिक्षक-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया | इसमें 20 गाँवों के 30 लोगो को योग शिक्षक प्रशिक्षण दिया गया | दीनदयाल धाम में सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम सूर्या फाउंडेशन (u .k.) chief, रहे | ब्रज प्रांत सेवा प्रमुख निरंजन एवं फाउंडेशन के ब्रज प्रांत प्रमुख गिरीश प्रसाद तथा सह प्रांत प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल विशिष्ट अतिथि रहे |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम जी ने कहा कि गाँव गाँव संस्कार केंद्रों का संचालन सूर्या फ़ाउंडेशन की एक अच्छी पहल है | इन केंद्रों को समाज के बीच और मजबूत करना होगा | ताकि समाज और राष्ट्र में संस्कारों की सरिता प्रवाहित हो सके | उन्होने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी योग दिवस को और अधिक प्रभावशाली बनाना है |

हमें घर घर जाकर जन-जन को जगाना है और योग के द्वारा हम अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं | वर्तमान में अंग्रेजी दवाओं का प्रचलान अधिक हो रहा है, जिनके दुष्प्रभावों से भी हम अछूते नहीं हैं | योग भगाए रोग, शारीरिक एवं मानसिक स्वच्छता के लिए इस स्लोगन के अलावा दूसरा कोई सर्वोत्तम उपाय नहीं है |
ब्रज क्षेत्र प्रमुख गिरीश प्रसाद ने कहा सूर्या फाउंडेशन द्वारा 18 राज्यों के 1300 गांव में योग कराने का संकल्प लिया है, जिसमें मथुरा जिले के 90 गांवों में योग कराने हेतु योग शिक्षकों का प्रथम एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है| उन्होने कहा कि फ़ाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है ¦ बताया गया कि कार्यक्रम 15 से 21 जून तक चलेगा, इसके तहत गांव गांव में योग शिक्षकों द्वारा योग करवाया जाएगा । शिविर में सूर्या फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*