MATHURA-छाता पुलिस ने 30लाख की कीमत की एक हजार पेटी दारु पकड़ी

पी डी यू समाचार

मथुरा| थाना छाता पुलिस ने शराब तस्करो के विरुद्व कार्यवाही करते हुए कोका कोला फैक्ट्री के आगे शेरगढ रोड छाता पर जाते ट्रक से 1000 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेश अनुसार अवैध शराब बनाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी छाता के निर्देशन में छाता थाना प्रभारी हरविंद्र कुमार मिश्रा एवं पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की गई | मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा है | पुलिस ने चेकिंग सख्त कर दी | जेसे ही ट्रक आता दिखा तो पुलिस को देख चालक ने उसे शेर गढ़ रोड पर मोड़ दिया |पुलिस ने पीछा कर ट्रक को कब्जे में ले लिया | तलाशी के दौरान उसमें एक हजार पेटी शराब की मिली, जिसकी 30 लाख कीमत बताई गई है | पकड़े गए अभियुक्त सुनील पुत्र मंगतराम नि गोयला कलां थाना बापाली जिला पानीपत हरियाणा है | पकड़े गए आरोपी ने बताया कि शराब ट्रक मालिक सुरेन्द्र उर्फ सांडा पुत्र रूपचन्द नि खलीला थाना समालखां जिला पानीपत का है | आरोपी यह शराब बंटी निवासी बेबर को सप्लाई करने जा रहा था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*