फोटो कैप्शन: मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद देते पूर्व जेल विज़िटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा।
परीक्षित कौशिक

मथुरा/बरसाना:- राधाजी की नगरी में ईद उल फितर का पर्व हिन्दूओं ने मुसिलमों को गले मिलकर मुबारकबाद दी।इस मौके पर पूर्व जेल विज़िटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि दुनिंया में एक मात्र हिंदुस्तान ऐसा राष्ट्र है जहाँ आज भी सभी धर्मों का सम्मान तहे दिल से किया जाता है। इस पवित्र राष्ट्र में एक दूसरों के पर्वो में शरीक होने की परम्परा कायम है जिसे आज हम बखूबी निभा रहे है। इस मौके पर जुमहा मसिजद के इमाम अय्यूब मौहम्मद , बलिया कुरैशी, बलि मौहम्मद ,गफ्फार,गुलाम नवी आजाद, अजीज कुरैशी, फरहान खान, बालिस्टर, निजाम कुरेशी,मौहम्मद आजाद, रोफ़ी, हलीम कुरैशी, शमसू, स्लिम, आसिफ, रशीद ,लियाकत कुरैशी ,रहीश आदि मौजूद थे।






