-गोवर्धन में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम नागेंद्र प्रताप,सीओ कैलाश चंद पाण्डे और थाना प्रभारी राजेश पाण्डे आदि
– एसडीएम के निर्देशन में चला अभियान
परीक्षित कौशिक

मथुरा /गोवर्धन:- गोवर्धन में एसडीएम और सीओ के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहाकि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को एसडीएम नागेंद्र सिंह और सीओ कैलाश चंद पांडे ने दानघाटी से डीग अड्डा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के अंतर्गत दुकानों के आगे तख्त पट्टा और तिरपाल जब्त कर लिए गए। नागेंद्र सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहाकि अगर दोबारा अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में थाना प्रभारी राजेश पांडे, ईओ अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक सुभाष पांडे, रोहित कुमार, दीपक तिवारी आदि तमाम मौजूद थे।






