पी डी यू समाचार

मथुरा | कस्बा राया में रंगे हाथ बाइक चुराते एक चोर को उस समय पकड़ लिया, जब दीक्षित हॉस्पिटल के सामने से लॉक तोड़ कर बाइक को ले जाने लगा |
हुआ ये कि कारब निवासी मनोज अपनी बाइक को दीक्षित हॉस्पिटल के सामने खड़ी कर हॉस्पिटल के अंदर गया | डॉक्टर को दिखा कर जेसे ही वह बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक को एक युवक ले जा रहा है | उसने शोरगुल किया तो लोग वहां एकत्रित हो गए | भीड़ को आता देख चोर बाइक को छोड़ भागने लगा | लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया | भीड़ में उसकी पहले तो खूब मजामत हुई | इसके बाद उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया | पकड़े गए चोर का नाम देवेंद्र बताया गया है |






