MATHURA : मंडी चौराहा पर कट बंद होने पर व्यापारियों ने दिया धरना प्रदर्शन

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | मंडी चौराहे पर प्रशासन द्वारा कट बंद किए जाने से परेशान व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया | उन्होंने व्यापारी एकता के नारे भी लगाए |

व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने हाइवे पर कट बंद तो कर दिया है, लेकिन उसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है | उनकी मांग है कि चौराहा पर अंडरपास बनाया जाए ताकि उनको आवागमन में असुविधा न हो | इसके अलावा रेडलाइट लगाने की भी उनकी मांग थी |व्यापारी आन्दोलन को एक भाजपा नेता ने भी समर्थन किया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*