MATHURA-गोवर्धन में नशे में धुत बाइक सवार ने परिक्रमार्थी को टक्कर मारी

पी डी यू समाचार

मथुरा | गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में नशे में धुत बाइक सवार ने कोटा से आए दंपती परिक्रमार्थी को टक्कर मार कर घायल कर दिया | मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निकट के हॉस्पिटल में भर्ती कराया | जानकारी के अनुसार कोटा राजस्थान के राकेश कुमार अपनी पत्नी राधा के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देने आए थे | रोंग साइड से आ रहे टीवीस बाइक सवार ने राकेश को टक्कर मार दी | राकेश घायल हो गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने राकेश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया | बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया | पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*