परीक्षित कौशिक

गोवर्धन: रविवार देर शाम थाना प्रभारी राजेश पांडेय के निर्देशन में गोवर्धन पुलिस ने परिक्रमा मार्ग के सौंख तिराहा से अवैध अतिक्रमण हटाए।

पुलिस की सख्ती देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अतिक्रमण हटाते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दुकानों के सामने अतिक्रमण मिला तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर निरीक्षक सुभाष पांडे आदि तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।






