-ऊषा एजुकेशनल इंस्टीटयूट में होगा त्रिदिवसीय योग शिविर का आयोजन
-ऊर्जा मंत्री होंगे प्रोग्राम के मुख्य अतिथि
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | एक जून विश्व योगा दिवस पर त्रिदिवसीय योग शिक्षक कार्यशाला का आयोजन ऊषा एजुकेशनल इंस्टीटयूट में होगा | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा होंगे | कार्यशाला की थीम योग जीवन तत्व साधन रखी गई है | कार्यक्रम का आयोजन योगा फेडराशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा | योग शिविर में देशभर से 500 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है | कार्यक्रम में अध्यक्ष योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनिल कुमार अग्रवाल,इंदु अग्रवाल, उपाध्यक्ष, संजय झा, मुख्य सचिव योग फेडराशन ऑफ इंडिया, रमण कुमार, आयोजन सचिव, चंद्रकांत पंगारे क्षेत्रीय सचिव, के प्रभु, डॉ आशित आईच मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ‘| कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज चेयरमेन योगेश गुप्ता, वाइस चेयरमैन विपिन अग्रवाल, निदेशक दीनदयाल धाम सोनपाल सिंह, मैनेजर सरस्वती विधा मंदिर नरेंद्र कुमार पाठक, प्रिंसिपल सरस्वती विधा मंदिर हरेंद्र सारस्वत, प्रभात चंद बोस, क्षेत्रीय सचिव, हरीस चिटकारा, प्रोग्रामर योगा, आशीष त्यागी, सह सचिव, योगा एसोसिएशन up, सुरेंद्र मैठानी, यश पाराशर, विकास कश्यप आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा | आयोजकों के अनुसार त्रिदिवसीय योगा शिविर पूरी तरह निशुल्क होगा ¦






