MANT-एक घण्टे ट्रक में फंसे रहे चालक, क्लीनर-देखें वीडियो

हरेकृष्ण गोयल

-एक बार फिर मदद को आगे आयी पीआरवी

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर राया क्षेत्र में माइल स्टोन 113 के समीप दो ट्रक आपस मे भिड़ गए। शुक्रवार सुबह आगरा से नोएडा की ओर आम लेकर जा रहा ट्रक बालू भरे खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया और क्लीनर ट्रक में बुरी तरह फंस गया। जिसे निकालने के लिए पुलिस को करीब एक घंटे तक रेस्क्यू करना पड़ा। यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह आमों से भरा ट्रक आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 113 के समीप बालू से भर ट्रक खड़ा था। जिसमें पीछे से आ रहा आमों से भरा ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक प्रियांशू तिवारी निवासी भिंड घायल और क्लीनर मुन्ना ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंस गया।

सूचना पर यूपी 100 पुलिस की पीआरवी 1877 एवं एक्सप्रेस वे के रेस्क्यू कर्मी मौके पर पहुंच गए। पीआरवी पर तैनात ओमप्रकाश सिंह,अरविंद प्रताप सिंह व गजेंद्र व एक्सप्रेस वे कर्मी ट्रक में फंसे क्लीनर को बाहर निकालने के प्रयास में लग गए। क्लीनर के दोनों पैर फंसे होने से वह ट्रक से बाहर नहीं निकल पा रहा था। कटर मशीनों को मदद से कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद ट्रक में फंसे क्लीनर को बाहर निकाला जा सका। दोनों पैरों में गंभीर चोटें होने से क्लीनर को तत्काल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*