MANT-एक्सप्रेस वे पर विदेशी सैलानियों की कार डिवाइडर से टकराई,भाई बहिन घायल-देखें वीडियो

हरेकृष्ण गोयल

 

मांट।यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर नींद की झपकी में हादसा हो गया।विदेशी सैलानियों की कार डिवाइडर से टकरा गई।शुक्रवार तड़के ब्राजील देश के दो पर्यटकों कार से आगरा से दिल्ली लौट रहे थे। ड्राइवर को झपकी आने से कार आगे चल रहे  किसी वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा  गई। इस घटना में दोनो  विदेशी सैलानी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में इलाका पुलिस ने एंबुलेंस से भेज दिया है।

ब्राज़ील के रहने वाले एंटोनिया के पुत्र थियागो एवं पुत्री एलिन भारत भ्रमण के लिए आए हुए थे। शुक्रवार तड़के कार से आगरा से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। इन दोनों विदेशी पर्यटकों को सुबह ब्राजील के लिए अपनी फ्लाइट पकड़नी थी। कार चला रहे चालक शाहगंज आगरा निवासी इकबाल को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 62थाना नोहझील के निकट अचानक नींद की झपकी आ गई और उसकी कार आगे चल रहे  अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गयी। मौके पर यमुना एक्सप्रेस वे की वैन पहुंच गई और उन्होंने इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ड्राइवर के सामान्य चोट है और महिला थिगो के माथे पर एवं उसके भाई एलिन के हाथ व पैर में चोट आई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ड्राइवर इकबाल के अनुसार सड़क दुर्घटना का उसे कुछ याद नहीं है, उसे झपकी लग गई थी। उन्हें एंबुलेंस द्वारा जेवर के निजी अस्पताल भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*