FARAH-टोक्यो में आयोजित इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रज के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
—————————–


मथुरा | जापान में आयोजित हुई वर्ल्ड जूनियर ,सब जूनियर, और सीनियर बेंच प्रेस प्रतियोगिता में मथुरा से दो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिन्होंने अलग अलग भार वर्गों में बहुत शानदार प्रदर्शन कर देश का ही नाम रोशन नहीं किया वरन मथुरा के नाम को भी अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर प्रकाशमान किया है | गणेशरा स्टेडियम की खिलाड़ी इकरा बानो ने पांचवां स्थान प्राप्त किया तो राकेश कुमार ने सातवां स्थान प्राप्त कर ब्रज के नाम को चमकाया है | कोच आसमां अल्वी तथा सहायक गोविंद सिंह ने बताया कि दो स्थानीय अखबारों ने खिलाड़ी को जो मोमेंटो दिया गया, उसे स्वर्ण पदक समझ लिया और बिना कोच से पुष्टि किए समाचार प्रकाशित कर दिया || लोगों को समाचार फ़ेक लगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*