फरह।विगत दिन बुधवार को कस्बा फरह में मैन बाजार स्थित डॉक्टर गली में प्राइवेट चिकित्सकों ने एक बैठक आयोजित की। जिसमें सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर प्राइवेट चिकित्सकों के भविष्य के बारे में विचार रखें। एवं आगामी दृश्य को देखते हुए प्राइवेट चिकित्सकों ने एक कमेटी का आयोजन भी किया।

वही कमेटी के संरक्षक डॉ सुशील शर्मा ने प्राइवेट चिकित्सकों के लिए एकत्रित होने की प्रेरणा दी। बैठक में स्थित अध्यक्ष डॉ सतीश चंद ने कहा झोलाछाप एक गाली है जिस को मिटाना होगा और प्राइवेट चिकित्सकों को सरकार के द्वारा उचित व वैधानिक रूप से ट्रेनिंग देकर प्रथम उपचार के लिए आर एम पी रजिस्ट्रेशन मिले जिससे प्राइवेट चिकित्सकों को क्लीनिक चलाने का आदेश प्राप्त हो सकते। एवं इस बीच संगठन के महासचिव डॉ प्रेम सिंह तरकर ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अपील की व प्राइवेट चिकित्सकों को संगठन से जुड़ने के लिए अपील की। इस दौरान संगठन सचिव डॉ बच्चू सिंह, संगठन के उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ रविकांत तरकर, डॉ हाकिम सिंह,डॉ शांति गौर ,डॉ नवल किशोर, डॉ जोगेंद्र सोलंकी,डॉ हरदेव, बलदेव कुलश्रेष्ठ, अनुपम गौतम ,पॉप सिंह,केके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।






