-सांसद प्रतिनिधि है भाजपा नेता
-दिल्ली से किया गया था फोन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
————————————

मूरतगंज में रहने वाले बीजेपी के एक नेता को रविवार देर रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को डी-कंपनी (दाउद इब्राहिम गैंग) से जुड़ा हुआ बताया है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मूरतगंज निवासी प्रदीप चंद्र गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता कौशांबी के बीजेपी सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि हैं। रविवार की देर रात उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कर खुद को डी-कंपनी का मेंबर बताते हुए घर से बाहर निकलने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी। इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद दो बार और फोन करके धमकी दी गई।
घटना से घबराए राजू ने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस चौकी पहुंच कर पुन आए धमकी भरे फोन को पुलिस को सुनवाया | इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज फोन करने वाले के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि फोन दिल्ली के एक स्थान से किया गया था। पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है।






