– ब्रज में गौ सेवा कर वर्षों से कमा रहीं पुण्य
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
——————————–

मथुरा | लंबे कश्मकश के बाद अंतत पद्मश्री सम्मानित सुदेवी की सुध भारत सरकार ने ले ली | केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल पर उनके वीजा की अवधि को बढ़ा दिया गया है |सुरभि दीदी के अनुसार उनके वीजा की डेट समाप्त हो रही थी| समस्या का समय से हल होने पर उन्होने केंद्रीय मंत्री के प्रति कृतज्ञ ता व्यक्त की है और कोटि कोटि आभार भी जताया है |
जैसा कि आपको बता दें कि सुरभि दीदी जर्मन की रहने वाली है। माँ बाप की इकलौती सन्तान सुदेवी काफी साल पहले वृन्दावन गोवर्धन राधाकुण्ड घूमने आईं थी। यहां उन्होंने लाचार व वेसहारा गायों की हालत देखी तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होने ब्रज में गौशाला चलाने का संकल्प लिया ‘| तभी से वह राधाकुण्ड में एक गौशाला चला रही है जिसमे आज लगभग 1800 जख्मी व वेसहारा गायों की देखभाल की जाती है।
अभी हाल में ही उनके वीजा की अवधि केंद्रीय मन्त्री सुषमा स्वराज जी ने बढ़ा दी है और सुरभि दीदी ने उनको दिल से आभार जताया है |






