PDU samachar
मथुरा | डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 जून से होने की संभावना है | लेकिन गर्मियों की छुट्टियों के चलते डाइट के समक्ष परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की समस्या पैदा हो रही है | सूत्रों के मुताबिक अभी तक सरकारी इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है | लेकिन छुट्टियां होने के कारण टीचर्स घर चले गए तो कोई टूर पर चला गया | लेकिन इसके बाद भी डाइट प्रिंसिपल डॉ मुकेश अग्रवाल निर्धारित समय पर ही परीक्षा कराने को दृढ संकलिपित है |
7,8 व 10 जून को होगी परीक्षा
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा जून में तीन दिन में संपन्न होगी | परीक्षा का शेड्यूल परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने जारी कर दिया है | सूत्रों के अनुसार शासन के निर्देशानुसार परीक्षाएं कराई जाएंगी |






