सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभाओ को निखारने के लिए बलदेव में प्रथम बार श्री राधा रानी संस्था द्वारा समर कैंप का आयोजन 1 जून से 30 जून तक महाराजा अग्रसेन कॉलोनी में राजेश मित्तल के निवास स्थान पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को सिखाने के लिए मेहंदी, ढ़ोलक, ड्रांस एवं चित्रकारी पेंटिंग आदि की शिक्षा विशेष रूप से 1 वर्ष से 15 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को शिक्षकोंओ के द्वारा सिखाई जाएगी। समर कैंप की आयोजक श्रीमती जूही मित्तल एवं कंचन पांडे ने अभिभावकों से अपने अपने बच्चों के रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया है । जिससे वह अपनी गर्मियों की छुट्टियों में अपनी प्रतिभा का विकास कर सकें।






