MATHURA-30 मई को मनाया जाएगा हिंदी पत्रकारिता दिवस

उपजा व ब्रज प्रेस क्लब आयोजित करेगा संगोष्ठी


मथुरा,(परीक्षित कौशिक):- हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन मथुरा इकाई व बृज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी 30 मई को किया जायेगा। सतों के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजनैतिक, सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि होटल ब्रजवासी रॉयल में प्रातः 10 बजे से आयोजित इस संगोष्ठी में पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक और पुलिस व प्रशासनिक क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर चर्चा के साथ साथ वर्तमान दौर की चुनौतियों के विषय में भी विचार-विमर्श होगा। श्री उपमन्यु ने सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*