हरेकृष्ण गोयल
मांट। सुरीर थाना क्षेत्र में टेंटीगांव खैर रोड पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए।सवाई रघुनाथ पुर थाना खैर निवासी सन्तोष कुमार अपने पुत्र चेतन के साथ शनिवार देर शाम बाइक से अपनी सुसराल हरनोल से लौट रहे थे,बाइक चेतन चला रहा था।बाइक पर संतोष के साले की बेटी सोनिया भी थी।खैर रोड पर किरन देवी स्कूल के पास सामने से लड़खड़ाती आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी।इस बाइक पर राजगढ़ी निवासी नारायण व जयशंकर थे। टक्कर में सोनिया को छोड़ बाकी चारों लोग घायल हो गए।

मोके पर पहुंची पीआरवी उन्हें सीएचसी मांट लेकर आई प्राथमिक उपचार के बाद चेतन व जयशंकर को संयुक्त जिला अस्पताल वृन्दावन रैफर कर दिया सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मानपाल सिंह ने बताया कि चेतन की हालत गम्भीर है,उसके सिर में फ्रेक्चर की संभावना है।






