BARSANA-श्रीजी की शरण मे पहुँचे तेजप्रताप यादव

-बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के साथ उनके सखा बरसाना निवासी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा

बहिन मीसा भारती की जीत के लिए

परीक्षित कौशिक

बरसाना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने ब्रज के मंदिरों में पहुंचकर पाटिलीपुत्र से बहिन मीसा भारती एवं जहानाबाद से चन्द्रप्रकाश यादव की जीत के लिए श्रीजी मन्दिर एवं कीर्ति मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की। पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव आज बुधवार को श्रीजी की नगरी अपने दलबल के साथ ब्रज के सखा पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां रंगीली महल परिसर में स्थित कीर्ति मन्दिर में पूजा अर्चना की।

इसके बाद श्रीजी मन्दिर में बहन मीसा भारती एवं जहानाबाद से चन्द्रप्रकाश यादव की जीत की कामना की। श्री राधारानी मन्दिर से माताजी गौशाला पहुँचकर गोवंश की चरण वंदना की। करीब दो घण्टे गायों के बीच बैठकर ध्यान योग किया। इस अवसर पर पूर्व जेल विजिटर, वृन्दावनी फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*