MATHURA-32 राउंड में होगी मतगणना, 500 कर्मचारी लगे

– 3 एंट्री गेट बनाए गए
पी डी यू समाचार

मथुरा | लोकसभा सामान्य निवार्चन -2019 की मतगणना मण्डी समिति मे शुरु होने जा रही है | वोट काउंटिंग के लिए 500 कर्मचारियों को लगाया गया है | विधानसभा वार मतगणना होगी | इस दौरान धारा 144 लागू रहेगी | एसपी सुरक्षा ने बताया कि समर्थक न झुलस निकाल सकेंगे और न नारेबाजी | अफ़वाह फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा | काउंटिंग स्थल पर प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं | मतगणना कर्मियो के वाहनो को पार्किग हेतु गेट न0-01 के दाहिने ओर बनी पार्किग मे खडा किया जायेगा|उच्चाधिकारियो,प्रत्याशियो व मीडिया कर्मियो के वाहनो को गेट न0 02 के बायी ओर बनी पार्किग मे खडा किया जायेगा। गेट न0-3 से एजेण्ट जायेगे किन्तु कोई वाहन नही जायेगा। मण्डी समिति के अन्दर केवल वही वाहन प्रवेश करेगे जिनको अनुमति पत्र जारी किया गया है|
ये होगी आज वाहनो की डायवर्जन व्यवस्था


सौख रोड से मण्डी चौराहे की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन ट्रान्सपोर्ट नगर होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयेगे। व यहां से सौख रोड को जाने वाले सभी प्रकार के वाहन ट्रान्सपोर्ट नगर होते हुए जायेगे । मण्डी चौराहे से सौख रोड पर कोई वाहन नही जायेगा । आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी/वाणिज्य वाहन टाऊनसिप तिराहा से गोकुल बैराज से थाना जमुनापार होते हुए यमुना एक्सप्रेक्स-वे होते हुए जायेगे। दिल्ली की ओर से आने वाले भारी /वाणिज्य वाहन छटीकरा तिराहे से वृन्दावन होते हुए पानीगाँव से यमुना एक्सप्रेक्स-वे होते हुए जायेगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*