GOVAR DHAN-मुड़िया मेला को लेकर बिजली विभाग ने शुरू किया काम 

–  गुरूवार को सुबह पांच बजे से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी 

परीक्षित कौशिक

गोवर्धन। आगामी जुलाई में लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर विद्युत विभाग ने बुधवार से काम शुरू कर दिया। इसमें वाहन निकलने वाले रास्तों पर हाईटेंशन की लाइन के तारों को बदला जा रहा है। राधाकुंड मार्ग पर गिर्राज गैंस एजेंसी से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक तार बदले गये। अवर अभियंता एसके पटेल ने बताया कि गुरूवार को बरसाना रोड पर बड़ी लाइन के तार बदले जाएंगे। लोगों को असुविधा न हो इसके लिए यह कार्य सुबह पांच बजे से दस बजे तक कराया जाएगा। इसमें गोवर्धन टाउन नंबर दो फीडर व जतीपुरा फीडर की लाइट बंद रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*