-थाना शेरगढ के जघवली गाँव की घटना
पी डी यू समाचार

मथुरा | थाना शेरग्द के गाँव जंगहावली में बीती रात बिधुत तार टूट कर गिरने से ट्रक पर सो रहे ग्रामीण की मौत हो गई | बीते दिन अकरम पुत्र तैयब (25 वर्ष) गाँव में ट्रक लेकर आया और उसे रोड किनारे लगा दिया | ट्रक की रखवाली के उद्देश्य से वह ट्रक की कैबिन के ऊपर सो गया |

संयोग से ऊपर से गुजर रही 11 हजार की बिजली की लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया | इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई | गाँव में कोहराम मच गया | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |






