– कई राज्यों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा
Pdu samachar ¦ special report

चुनाव बाद महा सर्वे में भाजपा को 300 सीटों के पार दिखाया जा रहा है | कई न्यूज चैनलों ने अपने एग्ज़िट पोल में 350 सीट तक भाजपा के खाते में बताई है | कांग्रेस का इस बार भी कई राज्यों में खाता भी नहीं खुल सकेगा | एक महा सर्वे के अनुसार भाजपा को उत्तर प्रदेश में 80 में से 68 व सपा बसपा गठबन्धन को 10 और कांग्रेस को 02 सीट मिलेंगी | इसी प्रकार एमपी की 29 सीटों में 24 भाजपा, 05 कांग्रेस को मिल सकती है | अन्य पार्टियों के खाली हाथ रहेंगे |

बिहार की कुल 40 सीटों में से भाजपा को 28 व कांग्रेस को 12 सीट मिलने की उम्मीद है | यहां दोनों पार्टियां गठबन्धन से चुनाव लड़ी है | राजस्थान की कुल 25 सीटों से भाजपा के खाते में 23 सीट और कांग्रेस को 02 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है | दिल्ली की पूरी सात सीट भाजपा को मिल सकती है | कर्नाटक की 28 सीटों से भाजपा को 21 सीट मिलने की उम्मीद है | बाकी अन्य को | तमिलनाडु में 39 सीटों मे से कांग्रेस डीएमके गठबंधन 20 सीटों पर हाथ मार सकता है ¦ भाजपा को यहां से 15 सीट मिलने की संभावना है | इसी तरह ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिमी बंगाल में भाजपा को 25 और वहां की स्थानीय पार्टी टीएमसी को 17 सीट पर जीत दर्ज करा सकती है | इस प्रकार हरियाणा की सभी 10 सीट भाजपा के खाते में जा सकती है | सर्वे में भाजपा को केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना आदि राज्यों में घाटा दिखाया जा रहा है | बहरहाल एक दिन चुनाव नतीजे आना बाकी है | जो सच है, वह सामने आ जाएगा |






