BRAKING NEWS-खत्म हुआ इंतजार कुछ ही पलों में होगी मतगणना शुरु

– आज कीजिए अपने सांसद का दीदार
– दोपहर बाद पता चलेगा कौन बनेगा सांसद
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | कुछ ही पलों में मंडी परिसर में लोकसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना शुरु होने वाली है | अधिकारियों का आना प्रारंभ हो गया है | सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं | मतगणना स्थल पर जाने वालों के लिए पास जारी किए गए हैं |

एहतियात के लिए काफी फोर्स तैनात किया गया है | पूरे मंडी परिसर को 8 सैक्टर बांटा गया है | कुछेक पलों में वोट काउंटिंग शुरु हो जाएगी | इस बार वीवी पैड की व्यवस्था होने से पहले एवीएम में दर्ज वोटों से उसका मिलान किया जाएगा | कुछ भी हो बहरहाल लोकसभा ,प्रत्याशी यो की धड़कन बढ़ने लगी है | सभी दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं| हर पल और गतिविधि को कैमरे कैद किया जाएगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*