GOVERDHAN-महमदपुर बाईपास चैराहे पर स्पीड ब्रेकर न होने से हो रहे हादसे 

– पुलिस द्वारा लगाये गये बेरिकेट से नहीं रूक रहे हैं वाहन 

– लोक निर्माण विभाग ने गलत दूरी का लगाया है संकेतक बोर्ड 

मथुरा,(परीक्षित कौशिक):- गोवर्धन-सौंख मार्ग से निकले गांठौली बाईपास मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। महमदपुर चैराहे पर पुलिस द्वारा स्पीड को कम करने के लिए बेरिकेट लगाने के बाद भी वाहनों की गति कम नहीं हो रही है। गोवर्धन परिक्रमा में वाहनों के बचाव के लिए बंबा के दोनों ओर बाईपास सड़क का निर्माण किया गया है जो कि गोवर्धन-सौंख मार्ग को क्राॅस करके निकलता है। इस बाईपास मार्ग पर किसी प्रकार का स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया है जबकि यहां कई दुकान व मकान भी बने हैं। चारों ओर आने वाले वाहनों से बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है। कई बार वाहन टकरा भी गये हैं। इसी जगह पर लोक निर्माण विभाग ने सौंख की ओर जाने वाले मार्ग पर मथुरा की गलत दूरी का संकेतक बोर्ड लगा दिया है। इसके कारण अन्जान लोग बाया सौंख से मथुरा की ओर निकल जाते हैं। इसकी दूरी करीब 29 किमी है और विभाग ने 20 किमी दर्शा रखी है। जबकि सीधे बाईपास से गोवर्धन से अड़ीग होकर मथुरा की दूरी 19 किमी है वहां कोई बोर्ड नहीं लगा है। महमदपुर के रहने वाले पंकज शर्मा ने स्पीड ब्रेकर बनाने एवं संकेतक बोर्ड को सही करने की मांग विभाग से की है।

फोटो-1- गोवर्धन में महमदपुर बंबा चैराहे पर स्पीड बे्रकर न होने से दुर्घटना का कारण बना हुआ है
फोटो-2- गोवर्धन महमदपुर बंबा चैराहे पर सौंख मार्ग की ओर लगाया संकेतक बोर्ड मथुरा की दूरी 20 किमी लिखी है जबकि सौंख होकर दूरी 29 किमी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*