MANT-समोसा खाने के दौरान भिड़े छात्र

हरेकृष्ण गोयल


मांट।स्थानीय बृज आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र आपस में भिड़ गए,जमकर लात घूंसे चले। सोमवार को इंटर कॉलेज में सत्र का आखिरी दिन था,मंगलवार से कॉलेज में ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।सुबह 11 बजे करीब आधा दर्जन के करीब छात्र इंटर कॉलेज की मार्केट में हाथरस मिष्ठान भंडार पर समोसा खा रहे थे,इसी दौरान बैग हटाने को लेकर उनमें वाद विवाद हो गया,

विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र दो गुटों में बंट गए,और सड़क पर जमकर लात घूंसा चले, मनसुख गढ़ी के रितेश आदि ने जावरा के सन्तोष को जमकर पीटा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*