– पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | गोवर्धन में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है |
जानकारी के अनुसार कस्बे का भौवल रोज अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था | बीते दिन जब पत्नी को इस बात का पता लगा तो दुष्कर्मों का घड़ा फूट गया | महिला ने आनन फानन में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी | हुआ यूं कि बीती रात नाबालिग बेटी घर के एक कोने में सिसक रही थी | माँ की आँख खुली तो रोने का कारण पूछा | सच्चाई जानकर माँ की आंखे फटी की फटी रह गई |
पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि जिस पिता ने उसे जन्म दिया, वह ऐसा कर सकता है| सामने आया कि कलियुगी पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नाबालिग बेटी ने पूरी कहानी घटना के बाद बताई तो मां ने इस घृणित कृत्य की पूरी सच्चाई रिश्तेदारों के सामने रखी इसके बाद स्वयं ही बेटी की आबरू से खेलने वाले गुनहगार पिता को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत ही नाबालिक लड़की को मेडीकल के लिए मथुरा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश है। मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र का है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि घटना 16 मई की रात्रि 12 बजे की है जब उसकी अचानक आंख खुली तो देखा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी रात्रि में घर के कोने में जागकर रो रही है। उसने बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पापा उसके साथ रोज गंदा काम करते हैं | वह विगत एक साल से लगातार दुष्कर्म करते आ रहे हैं। पत्नी ने आरोपी भौवल पुत्र राधेश्याम के खिलाफ अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडीकल के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।






