FARAH-महूवन टोल पर आगरा से आ रहे टेम्पो पर फास्ट टैग का बूम गिरा, बाल बाल बचे

पी डी यू समाचार

फरह | महूवन टोल पर सोमवार शाम को आगरा की ओर से आते काले रंग के टेम्पो पर फ़ास्ट टैग का बूम गिर गया | इससे वह टेम्पो के साथ ही खिचा चला गया | बूम टूट जाने पर चालक और वहां तैनात गार्डों के बीच खूब तना तनी हुई, | अंतत टेम्पो को बैक किया गया | एक कर्मचारी फास्टटैग रीडर हैंड मशीन लेकर आया | टेम्पो के फ़्रंट पर लगे फ़ास्ट टैग स्टीकर को स्कैन कराया गया | तब कही वाहन को वहां से गुजरने दिया गया|
महूवन टोल पर यात्रियों को अनियमितताओं के आलम से जूझना पड़ रहा है, | सोमबार की शाम 4. 20 पर आगरा की ओर से आते काले रंग का, छोटा हाथी,टेम्पो फास्ट टैग लेन से गुजरने लगा | जैसे ही वह बूम के नीचे गुजरा, बूम टेम्पो के बीचों बीच गिरा और टेम्पो की स्पीड के कारण उखड़ कर अलग हो गया | वहां मौजूद गार्ड चालक की ओर दौड़े | दोनों ओर से काफी देर तक कहा सुनी होती रही | काफी देर बाद टेम्पो चालक को वहां से जाने दिया | इस लेन में बूम गिरने के कारण डेढ़ दो साल पहले सीओ रिफ़ाईनरी का भी विवाद हो गया था | इसी तरह बूम अचानक उनकी गाड़ी के शीशे पर गिरा था |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*