परीक्षित कौशिक

मथुरा:- जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मतगणना की तैयारी के संबंध में एक आवश्यक समीक्षा बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसपी सिटी एवं ग्रामीण ट्रैफिक नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य आला अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना की तैयारियों को लेकर मंडी स्थल का निरीक्षण किया।

जिसमें उन्होंने मीडिया रिजर्व अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था हेतु मंडी सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी उप जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार एसपी ट्रेफिक ज्ञानेंद्र कुमार नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों की अधिकारीगण उपस्थित रहे।






