हरेकृष्ण गोयल
मांट। मांट कस्बा में नरसिंह बगीची के समीप बना राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल सप्ताह में मात्र तीन दिन खुलता है। इस अस्पताल में एक चिकित्सक व एक कर्मचारी की तैनाती है,कस्बा वासियो का कहना है कि यह अस्पताल मात्र तीन दिन खुलता है बाकी दिन इसमें ताले लटके रहते हैं, जिससे यहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल परिसर में अस्पताल के समीप रहने वाले किसानों के कृषि यंत्र रखे रहते हैं,लोगों ने बताया कि रात में अस्पताल में एक ट्रैक्टर भी खड़ा रहता है वहीं अस्पताल के गेट पर पशु बंधे रहते हैं।जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में भृमण व विभागीय बैठकों की व्यस्तता के चलते अस्पताल रोज नहीं खुल पाता है।






