-दो पंचायतें हैं कस्बा मांट में
हरेकृष्ण गोयल

मांट।अधिकारियों और ग्राम प्रधान की अनदेखी के चलते मांट मूला ग्राम पंचायत के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। तीन वर्ष पूर्व हुए पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान चुनने से पूर्व काफी वादे ग्रामीणों से किये गए।पर ग्राम प्रधान उन पर खरी नहीं उतर पाईं। पंचायत क्षेत्र में चारों ओर बेहद गन्दगी व्याप्त है,नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं, तो कई रास्ते ऐसे हैं कि उनमें इतनी कीचड़ व गन्दगी व्याप्त है,कि वहां पैदल निकलना भी दूभर है। यमुना किनारे निषाद मोहल्ला के लिए जाने वाले मार्ग का यही हाल है।काफी समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है।बिना घर के ही बन गए शौचालय ग्राम प्रधान ने अपने चेहतों को रेबड़ी की तरह शौचालय बांट दिये, ग्राम पंचायत क्षेत्र में तमाम सरकारी शौचालय ऐसे स्थानों पर बना दिये गए है,जहां कोई रहता ही नहीं है,ईदगाह वाले रास्ते पर खाली पड़े प्लॉटों में शौचालय बना दिये गए,विचारणीय विषय यह है कि किसी अधिकारी ने इन शौचालयों की वास्तविकता जानने का प्रयास भी नहीं किया। नहीं बना ईदगाह रोड मांट मूला ग्राम पंचायत में यमुना किनारे ईदगाह बनी हुई है, मुस्लिम समुदाय की हरेक ईद पर यहीं नमाज अता की जाती है।इन दिनों रमजान के माह चल रहा है कुछ दिनों बाद आने वाली ईद पर एक बार नमाजियों को धूल मिट्टी से भरे उबड़ खाबड़ रोड से होकर ईदगाह तक पहुंचना पड़ेगा। दो हिस्सों में बंटा है कस्बा मांट कस्बा वास्तव में दो ग्राम पंचायतों में बंटा हुआ है।तहसीलदार कोर्ट मांट मुला में है तो एसडीएम कोर्ट मांट राजा में स्थापित है।बस स्टैंड गली दोनों गांवों की सीमा है यह गली आखिर में यमुना पार जाकर खत्म होती है। पर इस पूरी गली में विकास कार्य इसलिए नहीं हो पाते क्यों कि गली में दोनों गांवों का इलाका है।

सार्वजनिक शौचालय नहीं हो रहा प्रयोग
मांट मूला में बाल्मीक बस्ती में कुछ दिनों पूर्व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था,पर उसका आज तक प्रयोग नहीं हुआ,बल्कि शौचालय के चारों ओर बेहद गन्दगी है।






