FARAH-आर्थिक तंगी के कारण टोकियो में आयोजित अंतराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने से वंचित हुई फरह की खिलाड़ी

– अंतराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस में हुआ था चयन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह| छोटे से गांव कुरकन्दा की अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी आसमां अल्वी जापान स्थित टोक्यो में हो रहे पॉवर लिफ्टिंग की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करने से केवल इस लिए वंचित हो गई है, कि उसके पास एंट्री फीस व यात्रा के 1.5 लाख रुपए नहीं थे | खिलाड़ी को बस बार बार यही टीस साल रही है |
हाइवे किनारे छोटे से गाँव कुरकन्दा की आसमां अल्वी पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस वुमेन प्रतियोगिता में किसी परिचय की मोहताज नहीं है | अपने 12 साल के खेल करियर में 60 से ज्यादा पदक वह घर लेकर आई है, किंतु सरकार की मदद के अभाव में जीते तमगे धातु के टुकड़े बनकर रह गए हैं | खिलाड़ी का तीन बार अंतराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए न्यूज़ीलैंड, उजवेकिसतान व टाटा नगर जमशेदपुर के लिए चयन हुआ, पर धनाभाव के कारण 2006 में न्यूज़ीलैंड के खेलों में भाग नहीं ले सकीं | किंतु इस जख्म को आसमां ने जल्द भुला दिया | फिर अपने लक्ष्य में जुट गई और 2008 में उज्बेकिस्तान में हुए अंतराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग बैंच प्रेस चैंपियनशिप में चयन हो गया | इस बार परिजन नहीं चाहते कि आसमां इस मौके को गवाएं| उन्होने उधार पेसा लेकर व अल्वी समाज के सहयोग मिल जाने के बाद आसमां को वहां भेजा गया और विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया | पदक जीतकर जब वह घर लौटी तो पूरे गाँव ने स्वागत किया | इसके बाद 2016 में टाटा नगर जमशेदपुर में इसी प्रतियोगिता का अंतराष्ट्रीय आयोजन हुआ, इसमें खिलाड़ी को इंटरनेशनल स्ट्रॉंग वुमन ऑफ इंडिया का खिताब मिला| इतने पदक जीत कर लाने के बाद भी आसमां के आगे बढ़ने के रूपहले रास्तों में आर्थिक अभाव सुरसा की भांति बाधा बनकर खड़ा हो गया है ‘| उसका यह मलाल तब और गहरा हो जाता है कि एक कोच के रूप में उसके द्वारा प्रशिक्षित किए गए तीन खिलाड़ी टोक्यो खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हों, किंतु वह केवल जाने के लिए रास्ता निहारती रह गई |

17 खिलाड़ियों का हुआ टोक्यो के लिए चयन
पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है | इसमें विभिन्न भार वर्ग की जूनियर और सीनियर ग्रुप में प्रतियोगिताएं होंगी| आसमां का नवम्बर 18 में पुणे में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया था |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*