FARAH-सड़क दुर्घटना में झंडीपुर के युवक की मौत,, 2 घायल

– बाइक से लग्न सगाई की दावत में से हो रहे थे गाँव वापस
पी डी यू समाचार


फरह, | झंडीपुर के एक युवक की सिकंदरा आगरा के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई | उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए | जिन्हे आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | जानकारी के अनुसार गाँव के नरेंद्र का पुत्र राजकुमार (25 वर्ष) अपने साथी अजित पुत्र रोहन व जगवीर पुत्र सुनील के साथ हीरो बाइक से बीते दिन आगरा एक लग्न सगाई के कार्यक्रम में गए थे | कार्यक्रमोंपरांत रात में वापस लौट रहे थे | तभी सिकंदरा के समीप अज्ञात इनोवा कार ने टक्कर मार दी, इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया | उसके साथी भी घायल हो गए ¦उनको आगरा स्थित रेनबो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया | राजकुमार को गंभीर स्तिथि होने के कारण नयती हॉस्पिटल रैफर कर दिया | यहां से उसे भरतपुर रैफर किया गया, जहाँ उसकी रविवार की रात को मौत हो गई ¦ युवक की मौत से गाँव में कोहराम मच गया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*