FARAH-भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : ठा किशन

– एनडीए जीतेगी 350 से ज्यादा सीट
-फरह में किया गया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य ठाकुर किशन सिंह के फरह पहुंचने पर ठा केके सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका माला व पाटूका पहनाकर स्वागत किया | ठा के के सिंह ने इस मौके पर सफा भी बांधा | ठा केके सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम भी रखा गया, इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा लोकसभा चुनावों में पिछला रिकॉर्ड भी ध्वस्त करेगी | 350 से ज्यादा सीट भाजपा व सहयोगी दलों को मिलेंगी | उन्होने कहा कि गठबंधन अपने आप ही औंधे मुँह गिरेगा | उन्होने यह भी कहा कि वर्तमान समस्याओं से देश को छुटकारा दिलाने के लिए भाजपा का पुन सत्ता में आना जरूरी हो गया है | इस अवसर पर उनके साथ अनेक सिंह तोमर, महाराणा प्रताप राजपूत, हरियाणा के प्रेसिडेंट मनोज रावत, विकास ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर डॉ हाकिम सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*