– चंडीगढ हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला दिया है कि टोल पर तीन मिनट से ज्यादा समय लगे तो बिना टोल दिए ले जाएं वाहन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | महूवन टोल पर जाम की समस्या आम हो चली है | रोज़ाना सेकड़ों वाहन यहाँ जाम में झाम में कराहते रहते हैं |
टोल पर न तो कोर्ट के नियमों को कोई तवज्जो दी जा रही है न एनएचएआई के प्रावधानों को | चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने अभी अपने एक फैसले में कहा है कि यदि टोल पर तीन मिनट से ज्यादा का समय लगता है तो वाहन चालक टोल न दे और वह सीधा निकल जाए ¦ लेकिन यहा नियमों की परवाह कौन कर रहा है | वाहन चालक शाम के समय आधा आधा घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहते हैं | जाम की समस्या टोल पर जान बूझ कर भी पैदा की जाती है | यहां दोनों ओर की 12 लेन है ¦ किंतु कर्मचारियों के अभाव में कई लेन बंद रहती है | इससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है |
——————————–
फास्ट टैग लेन बन रही शोपीस
वेसे fast टैग लेन को जाम की समस्या को हलका करने के लिए ही तैयार किया गया था | किंतु यह लेन दिखावा ज्यादा साबित हो रही है | कई बार उसके बूम चलते वाहन पर गिर रहे हैं | इसके अलावा फास्ट टैग लेन से वैध होने के बाद भी वाहन तभी निकल पाता है, जब वहां गार्ड मौजूद होगा | अन्यथा की स्थिति में गार्ड को बुलाना पड़ता है |






