– 540 किलो ग्राम गांजा किया बरामद
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर छाता पुलिस व स्वाट टीम को शानदार सफलता मिली है | एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि थाना छाता पुलिस द्वारा जसवंत पुत्र रतनलाल जाटव निवासी ग्राम बहरोला थाना सदर जिला पलवल हरियाणा, व किरण पाल पुत्र पूरन सिंह जाटव निवासी सोना रोड मीट मार्केट कृष्णा कॉलोनी हथीन चौक थाना सदर जिला पलवल हरियाणा को वाहन चेकिंग के दौरान 540 किलो गांजा कीमत लगभग 50 लाख रूपए सहित गिरफ्तारी की गई।
वही थाना कोसीकला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गाय तस्कर जैकम पुत्र दीनू नि- उटावड़ थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा, कबीर पुत्र दीनू नि- उटावड़ थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा, इसराइल पुत्र दीनू नि- उटावड़ थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा को गायों की बड़े स्तर पर तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है |






