MATHURA-भूलेख अधिकारी के बेटे की हत्या का खुलासा न होने पर धरने का दिया अल्टिमेटम

– 9 मई को विश्वजीत का थाना सदर क्षेत्र के वेटरिनरि वि वि के समीप जंगलों में मिला था शव
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | बालाजीपुरम निवासी सहायक भू लेख अधिकारी हीरालाल के छोटे बेटे विश्वजीत की हत्या के मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है | बीते दिन बालाजीपुरम के बड़े मंदिर पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए | घटना का जल्द खुलासा न होने पर एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया | 7 मई को हीरा लाल, सहायक भू लेख अधिकारी के बड़े बेटे की शादी थी | शादी वाले दिन से ही छोटा बेटा 24 वर्षीय विश्वजीत घर से गायब हो गया | परिजन शादी के माहोल में ज्यादा ध्यान नहीं दे सके |

उन्होने सोचा कि शादी के कार्यक्रम में थका होने के कारण अडोस-पड़ोस में आराम कर रहा होगा |लेकिन जब वह शाम तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई | उसकी खोजबीन शुरू हुई | परिजनों को सूचना मिली कि एक अज्ञात शव वेटरिनरि विवि के पास जंगल में पड़ा है | अज्ञात शव की पहचान उन्होने अपने बेटे विश्वजीत के रूप में की | पिता हीरालाल ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी | किंतु पुलिस अभी तक हत्या का राजफ़ाश न होने लोगों में आक्रोश व्याप्त है | बीते दिन बालाजीपुरम के बड़े मंदिर पर जनसभा हुई, इसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की गयी | लोगो ने कहा कि यदि हत्या का खुलासा नहीं किया गया तो एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*