– चोरी की कई बाइक भी मिली
पी डी यू समाचार

मथुरा | लड़कियों से मोबाइल छीनकर भागने वाले व बाइक चोर गैंग को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
एसएसपी मथुरा के निर्देशन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण मे लूटेरो और वाहन चोरो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सदर बाजार व सर्विलाँस टीम को उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी | मुखबिर की सूचना पर गोकुल बैराज मोड़ से मोबाईल लूटने व वाहन चुराने वाले गैंग के तीन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो के कब्जे से 02 मोबाइल विवो व सैमसंग कम्पनी, एक मोटरसाईकिल पल्सर बिना नम्बर चोरी की, 02 तमंचे 12बोर मय 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुये। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद मोटसाईकिल को 10 दिन पहले सादाबाद से चुराया था तथा 14 मई को बीएसए कॉलेज के पास से एक लडकी से सैमसंग गैलेक्सी मोबाईल व कुछ समय पहले धौलीप्याऊ से VIVO मोबाईल को एवं उसी दिन शाम को ज्ञानदीप स्कूल के सामने से एक लडकी से VIVO मोबाईल को छीना था | चार मई की शाम को नगला राधे तिराहा पर एक कार सवार व्यक्ति से मारपीट कर एक मोबाईल भी छिना था। उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है व अभियुक्तों को जेल भेजा गया है |यह अभियुक्त हुए गिरफ्तार अवधेश पुत्र राजनेन्द्र सिंह निवासी इन्द्रापुरी काँलौनी मण्डी चौराहा थाना हाईवे, अभय उर्फ सनी पुत्र उदल सिंह निवासी पडरारी थाना राया मथुरा .सोनू पुत्र जितेन्द्र निवासी पडरारी थाना राया मथुरा । अभियुक्तों से यह सामान हुआ बरामद. 03 मोबाइल विवो व सैमसंग कम्पनी, एक मोटरसाईकिल पल्सर बिना नम्बर चोरी की, 02 तमंचे 12बोर मय 04 जिन्दा कारतूस,अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0 लोकेश भाटी थाना सदर बाजार , मथुरा, अति0 निरीक्षक संजीव चौधरी सदर बाजार मथुरा
, उ0नि0 राजन पुण्डीर प्रभारी सर्विलाँस मय टीम मथुरा, उ0नि0 अमरपाल सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन्स थाना सदर मथुरा,, उ0नि0 ललित कसाना थाना सदर मथुरा, उ0नि0 संजय कुमार थाना सदर मथुरा, है. का रविन्द्र कुमार, का0 जितेन्द्र सिंह थाना सदर मथुरा






