GOVARDHAN-राधाकुंड मे युवक की डूबने से मौत

पी डी यू समाचार

गोवर्धन। राधारानी कुंड में स्नान के दौरान गहरे पानी मे डूबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की मदद से युवक का शव बाहर निकाला गया और पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की देर रात्रि को राधारानी के जानबा घाट पर अपने साथियों के साथ युवक स्नान करने घाट की सीढ़ियों पर उतरा इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। साथियों ने युवक की डूबने की आवाज लगाई तो दर्जनों लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुँची राधाकुंड चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे युवक को ढूंढवाया तो करीब एक घटना की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त बापी बर्मन उर्फ बसुनंदन पुत्र धनीराम वर्मन निवासी नारायण पल्ली थाना मांटीगारा जिला दार्जलिंग पश्चिम बंगाल हाल निवासी राधानगर कॉलोनी राधाकुंड के रूप में की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*