-गायों की बहुमूल्य सेवा के लिए दिया गया पुरस्कार
-सरकार प्रतिष्ठित पुरस्कार देने बाबा के द्वार पहुंची
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा । ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा को सरकार की ओर से पदमश्री सम्मान दिया गया है। गुरूवार को सरकार की ओर मुख्य सचिव (दर्जा प्राप्त) ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने मानमंदिर बरसाना पहुंचकर बाबा को ये सम्मान दिया। भारत सरकार ने ब्रज में गायों की अदभुत सेवा के लिए करीब छह माह पहले संत रमेश बाबा को पदमश्री देने की घोषणा की थी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह के लिए संत रमेश बाबा को निमंत्रण मिला। लेकिन संत रमेश बाबा ब्रज की रज को छोड़कर कहीं नहीं जाते है। इस लिए मानमंदिर में ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर रमेश बाबा महाराज ने कहा कि ब्रज में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं का ब्रज के प्रति प्रेम इतना दिव्य है कि ब्रज में आने के बाद बो बाहर जाने की सोच भी नहीं सकते। किंतु हमें कोई मान-सम्मान नहीं चाहिए। बल्कि पूरे विश्व में गौ माता का सम्मान होना चाहिए। जिससे भारत ही नहीं पुरे विश्व का कल्याण हो। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, एडीएम सतीश चन्द त्रिपाठी, सीओ कैलाश पांडे, एसडीम नागेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।






