FARAH-पुलिस की गिरफ्त में आया नकली नोट बनाने वाला

– आरोपी से पूछताछ करते सीओ फाइनरी एवं थाना प्रभारी
देवेन्द्र गोस्वामी
फरह:-पुलिस ने नकली नोट चला कर भाग रहे एक कार सवार युवक को टोल टेक्स पर घेर कर पकड़ लिया। जिसके पास से नकली नोट बनाने के कुछ उपकरण भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवक से थानां फरह में बीते दिन एसपी क्राइम व एसपी सिटी ने भी गहन पूछताछ की।
 मगंलवार को फरह के समीप हाइवे किनारे अपनी कार ठीक कराने के बाद एक युवक ने कार मैकेनिक को दो हजार का नोट थमा दिया और मकैनिक ने अपने पैसे काट कर बकाया पैसे उसे वापस भी कर दिए, लेकिन कार जाने के बाद जब उसने देखा कि नोट नकली है तो उसने पुलिस को सूचना दी और सूचना के बाद पुलिस ने टोल टैक्स पर कार सवार युवक को घेरकर पकड़ लिया। बताया गया है कि पुलिस ने युवक को पकड़ कर कार की तलाशी ली तो कार से पुलिस को लेपटॉप, स्केनर, प्रिंटर, कुछ छपे व कुछ अधछपे नोट बरामद हुए। पुलिस युवक को कार सहित फरह थाने ले आई और पूछताछ की तो पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुरुदेव पुत्र हिम्मत सिंह निवासी सुनारी थाना सिकंदरा आगरा बताया। बताया गया है कि गुरुदेव ने पूछताछ के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री विकास कोसल योजना के सेंटर चलाता था लेकिन उसमें लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। इसलिए उसने नकली नोट का काम शुरू किया। शुरुआत में उसने दो हजार का नोट स्केन कर बनाया और वह बाजार चल गया। उसके बाद जरूरत के अनुसार वह हर दिन नोट कॉपी करके हाइवे किनारे ठेल, खोका या छोटे दुकानदारो से 500 रुपये तक का सामान खरीद कर नकली नोट चलाता था। पकड़े गए युवक से थानां फरह में आकर एसपी क्राइम व एसपी सिटी ने भी काफी देर गहनता से पूछताछ की।और बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*